A Beautiful Day In The Neighborhood 2019 Movie Review

A Beautiful Day In The Neighborhood (2019)| अ ब्युटीफुल डे इन द नेबरहुड


A Beautiful Day In The Neighborhood Film Review 

“अ ब्युटीफुल डे इन द नेबरहुड” (A Beautiful Day In The Neighborhood) 2019 की अमेरिकी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है | यह फिल्म 1998 के “कैन यू से … हीरो?” लेख से प्रेरित है| यह लेख टॉम जुनोड द्वारा, एस्क्वायर में प्रकाशित किया गया था, एस्क्वायर पुरुषों के लीए एक लंबे समय से चलाई जानेवाली नामचीन अमेरिकी पत्रिका है। ईस फिल्म (A Beautiful Day In The Neighborhood) का निर्देशन मारियल हेलर ने किया है और मीका फिट्जरमैन-ब्लू और नोआ हार्पस्टर द्वारा लिखित है|

फिल्म में टॉम हैंक्स, मैथ्यू राइस, सुसान केलची वॉटसन और क्रिस कूपर शामिल हैं। इसमें लॉयड वोगेल (Rhys) को दर्शाया गया है, जो एस्क्वायर मेगझीन के सबसे बेहतरीन और होनहार पत्रकार है जो असल जिंदगी में परेशान, मायुस और अंदर से दुखी है, जिसे टेलीविजन आइकन फ्रेड रोजर्स (हैंक्स) जो के जानेमाने टीव्ही कलाकार है उनका इंटरव्यू लेने का काम सौंपा गया है।

आईए अब रुख करते है फिल्म कि तरफ…

टायटल : A Beautiful Day In The Neighborhood | अ ब्युटीफुल डे इन द नेबरहुड

निर्मित: युरी हेनली, पीटर सराफ, मार्क टर्टलेटब, लीह होलज़र

निर्देशक : मारियल हेलर

टॉम जूनोड द्वारा प्रकाशित लेख  “कैन यू से … हीरो?”  पर आधारित 

कथा :  मीका फिजरमैन-ब्लू, नूह हार्पस्टर

जेनर : ड्रामा

रिलीज़ की तारीख

7 सितंबर, 2019 (TIFF)

22 नवंबर, 2019 (अमेरिका)


कलाकार : किरदार

टॉम हैंक्स : फ्रेड रोजर्स 

मैथ्यू राईस : लॉयड वोगल

सुसान केलेची वाटसन : एंड्रिया वोगल

क्रिस कूपर : जेरी वोगेल

मैरीन प्लंकेट : जोआन रोजर्स

एनरिक कोलेंटोनी : बिल इस्लर

वेंडी माकेना : डोरोथी

टैमी ब्लैंचर्ड: लॉरी (लॉयड की बहन और टॉड की पत्नी)

नूह हारपस्टर: टॉड (लोरेन के पति और लॉयड के बहनोई)

क्रिस्टीन लाहती : एलेन (लॉयड के संपादक)

यह फिल्म (A Beautiful Day In The Neighborhood) एक बहुत सुंदर फिल्म है आज के दौर मे भी फिल्म निर्माता और निर्देशक इस तरह के विषय पर फिल्म बनाना पसंद करते है यह बात दर्शाती है के विजुअल ईफ्फेक्ट्स और तकनिकी दौर के जमाने मे भी ऐसे निर्माता और निर्देशक है जो इस तरह के विषय और उसे १९९० के दशक के लिहाज से फिल्माने का साहस रखते है|

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 7 सितंबर, 2019 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, और इसे सोनी पिक्चर्स द्वारा 22 नवंबर, 2019 को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया था। इसे आलोचकों से हैंक्स और राइस के प्रदर्शन, हेलर के निर्देशन, और दिल को छूने वाले संदेशों के लिए प्रशंसा मिली और दुनिया भर में $ 67 मिलियन की कमाई हुई। टाइम पत्रिका जो के अमरिका कि प्रख्यात साप्ताहिक पत्रिका है उसके द्वारा इस फिल्म को वर्ष कि दस सबसे बेहतरीन फिल्म कि श्रेणी मे स्थान दिया गया जो इस फिल्म कि महानता को दर्शाता है|

टॉम हैंक्स को अकादमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब, क्रिटिक्स च्वाइस, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और बाफ्टा अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकित किया गया।

फिल्म कि कहानी कूछ ईस तरह शुरू होती है, 1998 में, लॉयड वोगेल एक एस्क्वायर पत्रकार हैं, जो अपनी निंदक लेखन शैली के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी बहन लोरेन की शादी में अपनी पत्नी एंड्रिया और उनके नवजात बेटे गैविन के साथ जाता है। रिसेप्शन के दौरान, लॉयड अपने मृत मां लीला की यादों को लेकर अपने पीता जेरी (जो लॉयड और उसकी मा से लॉयड के बचपन मे ही अलग हो चुका था) के साथ लड़ाई शुरू करता है, जेरी जो के लॉयड के पिता है वह लॉयड और उसकी मा लीला को धोखा देते है और लॉयड की मां यानी लीला को उसके बिमारी के चलते बीमारी कि अवस्था मे छोडकर चले जाते है जिसके चलते लॉयड कि मा का देहांत हो जाता है| ईस अत्यंत दु:खद घटना का लॉयड के जीवन पर बहुत गहरा असर होता है| और वह इस पुरी घटना को लेकर अंदर से बहुत दुखी होता है, आहत है, गुस्सा है और उसका यही गुस्सा कही न कही उसके एस्क्वायर के लिए पत्रिकाओ मे नझर आता है| लॉयड अपनी जिंदगी की इस पुरी घटना पर किसीसे किसी भी प्रकार कि बातचीत करना पसंद नही करता है| और एक दिन उसकी मुलाकात फ्रेड रोजर्स (हैंक्स) से होती है| लॉयड को फ्रेड रोजर्स से मिलने के बाद यह प्रतीत होता है के वह अपनी इस अवस्था को कभी समझ ही नही पाया है|

और यहा से कहानी एक अलग मोड लेती है फ्रेड रोजर्स का किरदार निभा रहे हैंक्स अपने किरदार पर पकड बनाये रखते है और हम सब उन्हे इसी शानदार अभिनय के लिए जानते है जो के छह बार अकादमी पुरस्कार (Oscar Award) के लिए नामांकित हुए है और जिसमे से दो अकादमी पुरस्कार उनके नाम है, जो के उन्हे 1994 प्रदर्शित फिल्म फिलाडेल्फिया और 1995 में प्रदर्शित फिल्म फॉरेस्ट गम्प के लिए मिला है| टॉम हैंक्स ने अपने उमदा अभिनय से हमेशा से दर्शको को मंत्र मुग्ध किया है| सिनेमा समीक्षक का यह मानना है के “अ ब्युटीफुल डे इन द नेबरहुड” यह फिल्म उनके उन्ही बेहतरीन फिल्मो मे शामिल हो चुकी है |

फिल्म में सुख, दुख, रिश्ते, भावनाओ पर भाष्य किया है जिसे एक बहुतही संजीदगी के साथ साथ आसन एंव सरल तरीके से पेश करने की कोशिश निर्माता, निर्देशक और लेखक द्वारा की गई है जो की पुरी तरह से सफल होती हुई नझर आती है| फिल्म का लेखन, निर्देशन, छायांकन और अभिनय फिल्म को बाकी फिल्मो से अलग रखता है| यह फिल्म एक संतुलित एवं संजिदा फिल्म है| फिल्म मे रोमांटिक, नाटकीय और रोमांचित करनेवाला कोई भी दृश्य नही है, फिर भी यह फिल्म दर्शको को अपनी ओरआकर्षित करने मे सक्षम है| अगर आप विषयो पर आधारित फिल्म देखना पसंद करते है तो सिनेमा समीक्षक कि यह राय जरूर रहेगी के एक बार यह फिल्म अवश्य देखें… अब यह फिल्म अमेझन प्राईम ईस वेब एप पर भी उपलब्ध है|


A Beautiful Day In The Neighborhood Film Review 

अगर आपको हमारा ब्लोग cinemasamikshak पसंद आया तो आप हमे सबस्क्राईब करे और कमेंट कर अपनी राय दे…
 (सबस्क्राईब करने के पश्चात अपने ई -मेल आयडी पर जाकर कन्फ़र्म करना न भूले) 

ट्रेलर देखे…

A BEAUTIFUL DAY IN THE NEIGHBORHOOD – Official Trailer (HD)
A BEAUTIFUL DAY IN THE NEIGHBORHOOD – Official Trailer (HD) | Now Available on Amazon Prime
Ratings : 9.4/10

A Beautiful Day In The Neighborhood Film Review


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *