Parasite | Movie Review | Winner Of 4 Back to Back Academy Awards (Oscar)

Parasite | Korean: 기생충; RR: Gisaengchoong | Movie Review
Parasite | Korean Movie Review

पेरासाइट | Parasite (कोरियाई: 기생충; RR: Gisaengchoong) एक 2019 दक्षिण कोरियाई ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जो की “बोंग जून-हो” द्वारा निर्देशित है, फिल्म कि पठकथा हान जिन-वोन के साथ मिलकर निर्देशक “बोंग जून-हो” पटकथा में भी सह-लेखन किया है। इसमें कांग कांग-हो, ली सन-क्युन, चो यिओ-जियोंग, चोई वू-शिक, पार्क सो-डैम, जंग हिये-जिन और ली जंग-यूं और एक गरीब परिवार के सदस्य हैं, जो रोजगार पाने के लिए एक योजना बनाते हैं, और एक अमीर परिवार को झुठे प्रमाण और शिफारीस देकर उन्हे अंधेरे मे रख अयोग्य तरीके से उनके घर में घुसपैठ करके उन कामो के लिए उच्च शिक्षित होने का झूठा यकीन दिलाते है| हालांकी वह यह सबकुछ बस नौकरी पाने के लिए करते है, परंतु एक मोड पर आकार बहुतही कठीण परीस्थीथी में फंस जाते है|

यह कहानी अमिरी गरिबी के बीच जो एक अदृश्य रेखा है उसका विश्लेषण एकदम सटीक करते नझर आती है|

निर्देशक बोंग जून-हो का निर्देशन काफी सराहनीय है| कथा, पाठ्कथा पर भी काफी विस्तार से विचार विनिमय किया गया है वह फिल्म के दृश्यो से पता चालता है| फिल्म का छायांकन भी  लाजवाब है और कूछ कूछ जगहो पर रोंगटे खडे करनेवाला है| फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर (ध्वनी) पर भी खासा ध्यान दिया गया है| तकनिकी लिहाज से भी यह फिल्म काफी बढीया है| फिल्म  कि मूल भाषा कोरियन होणे के कारण आपको इसे सबटायटल के साथ देखना ही एकमात्र उचित पर्याय है| 21 मई 2019 को 2019 कान फिल्म फेस्टिवल में पैरासाइट का प्रीमियर हुआ, जहां यह पाल्मे डी’ओर जीतने वाली पहली दक्षिण कोरियाई फिल्म बन गई। इसके बाद 30 मई 2019 को सीजे एंटरटेनमेंट द्वारा दक्षिण कोरिया में रिलीज़ किया गया। २७ मार्च २०२० को यह फिल्म अमेझन प्राईम वेब एप पर उपलब्ध करादी गई| 


आईए अब रुख करते है फिल्म कि तरफ…


टायटल : Parasite | Korean: 기생충; RR: Gisaengchoong

द्वारा निर्मित: क्वाक सिन-ए, मून यांग-क्वॉन, बोंग जून-हो, जंग यंग-ह्वान

निर्देशक : बोंग जून-हो 

पटकथा हान जिन-वोन, बोंग जून-हो 

लेखक :  बोंग जून-हो 

जेनर : ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर

कलाकार       : किरदार

सोंग कांग-हो  :  गिम गीतेक, जो किम के पिता के रूप में )

ली सन-क्युन  :   पार्क डोंग-इक, जो पार्क परिवार के पिता के रूप में )

चो येओन-जेयोंग: चो यियो-जोंग, जो के रूप में , पार्क परिवार की मां)

चोई वू-शिक : किम की-वू के रूप में, जो किम परिवार का बेटा है

पार्क सो डैम : किम की जुंग के रूप में , जो कि परिवार की बेटी है

ली जुंग-यूं : ली मून-गवांग जो के हाउसकीपर रूप में

जंग हाइ-जिन : चुंग-सूक जो कि किंम परिवार की मां है

पार्क मायुंग-हून : ओह गेयून-सई जो के मून-गवांग के पति के रूप में

जुंग जी सो : पार्क दा-हाइ जो कि पार्क परिवार की बेटी के रूप में

जुंग हियोन-जून पार्क परिवार के बेटे के रूप में

पार्क जौन रोक : यूंन  के रूप में

पार्क सेओ-जून : मिन-हाइक किम की-वू का दोस्त (कैमियो उपस्थिति)

ईस (Parasite) फिल्म को सभी स्तर पर अलोचाको कि वाह वाई मिली, कई समिक्षको यह मानना है के यह वर्ष २०१९ कि सबसे बेहतरीन फिल्म है और कई मायनो मे यह वाजिब भी लगता है| फिल्म की शुरुवात, मध्य और फिल्म का अंत सबकुछ अप्रत्याशित है| 

किम परिवार – पिता की-ताक, माँ चुंग-सूक, बेटी की-जंग और बेटे की-वू – एक छोटे अंडरग्राउंड आधे-बेसमेंट के छोटेसे घर में रहते हैं, वह सभी पिज्जा बॉक्स फ़ोल्डर के रूप में कम-भुगतान वाली अस्थायी नौकरी घर से करते हैं, और रोजमर्रा की जरुरतो को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं। विश्वविद्यालय के छात्र मिन-हूक, जो के की-वू के मित्र है, वह की-वू को मिलने उसके घर आते है और उसके परिवार को धन की वृष्टी करने के लिए एक प्राचीन चट्टान उपहार(थोह्फा) स्वरूप में देते है। उसके बाद मिन-हूक( की-वू के मित्र) वह की-वू को लेकर घर से बाहर एक छोटेसे से होटल मे जाते है जहा वह की-वू  से घर के हालात पुछते है, और फिर उनके आगे की पढाई के लिए बाहर जाने कि वजह से मिन-हूक, की-वू  पर विश्वास रख उसको अपनी जगह एक टयूटर की नौकरी करने का प्रस्ताव पेश करते है| जो के एक अमीर घर कि नौकरी है| नौकरी पाने मे अडचन ना आए इसलिये की-वू , मिन-हूक के कहने पर फर्झी कागझाद बनाकर इंटरव्ह्यू के लिए पहुंच जाते है, क्यूंकी वह सिर्फ मिन-हूक कि सिफारीश से आया है इसलिए घर कि “मालकीन चो यियो-जोंग” जो की पार्क परिवार की मा है,  कागझाद को नझर अंदाज कर की-वू  को काम पर रख लेती है, और याह से आगे कहानी नाए मोड लेने लगती है| शुरुआती हिस्सो मे फिल्म की और फिल्म को समझने मे काठीनाई हो सकती है, परंतु जैसेही आप उस पडाव पर आ जाते है जहा फिल्म आपके सामने प्र्श्नचीन्ह उपस्थित करती है| वहा से कहानी कि गती आने वाले मोड सबकुछ आपको हक्का बक्का करते है, साथ ही में समाज मे फैले आर्थिक भेदभाव पर सोचने पर मजबूर करती है| फिल्म मे कई दृश्य और संवाद ऐसें है जो आपको अंतर्मुख होणे पर विवष करते है| जैसे पिता का जीमखाने की जमीन पर लेटे हुए बेटे से संवाद, एक दृश मे पिता का खुद्की टीशर्ट को सुंगना, बर्थडे पार्टी मे ड्राईवर और मालिक दोनो के बीच के संवाद(दोनो भी पिता है), एक के पीछे एक दो ऐसे दृश्य जो सामाजिक अर्थ व्यवस्था पर व्यंग कसते नझर आते है| फिल्म इंन सब चीझो से आगे बढकर फिल्म के टायटल अनुरूप कहानी दर्शाने से भी नही चुकती| 

फिल्म (Parasite) में चुनिंदा जगहो पर पती पत्नी के बीच और अन्य निजी दृश्य भी है जो के कहानी कि जरुरत को ध्यान में रखते हुए फिल्माए गए होंगे ऐसा प्रतीत होता है| जाहीर है यह फिल्म (भारत में) १८ साल से उपर के व्यक्तियो के लिए है|

ईस फिल्म (Parasite) को २०२० के कई नामी पुरस्कार मिले जिसमे सबसे उपर है अकादमी पुरस्कार जो के ऑस्कर अवार्ड (Oscar Award) के नाम से परिचित है|  फिल्म ने एक नही बल्की ४ अकादमी पुरस्कार अपनी झोली मे दाल  लिए| इस फिल्म को Best Picture बेस्ट पिक्चर(सर्वोत्कुष्ट सिनेमा), Best Director बेस्ट डीरेक्टर (सर्वोत्कुष्ट निर्देशक), Best Original Screenplay (सर्वोत्कुष्ट मूल पटकथा) , और Best International Feature Film (सर्वोत्कुष्ट आंतरराष्ट्रीय सिनेमा) के पुरस्कारो से नावाझा गया| पेरासाइट यह बेस्ट पिक्चर के लिए अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली गैर – अंग्रेजी फिल्म बनी

अगर आपको हमाराब्लोग cinemasamikshak पसंद आया तो आप हमे सबस्क्राईब करे और कमेंट कर अपनी राय दे…(सबस्क्राईब करने के पश्चात अपने ई मेल आयडी पर जाकर कन्फ़र्म करना न भूले) 

ट्रेलर देखे…

Parasite Movie Trailer
Video Source : Official YouTube Channel Of Madman Films
#Parasite #BongJoonHo #기생충

Parasite 기생충 – Official Trailer | 2019 Film


Memorable Moment For Team Parasite!
“Parasite” wins Best Picture”

#Oscars #Parasite #BongJoonHo

Jane Fonda presents Kwak Sin Ae and Bong Joon Ho with the Oscar for Best Picture for “Parasite” at the 92nd Oscars in 2020.


Ratings : 9.5/10

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *