Panchayat | Web Series Review

पंचायत | Panchayat | TVF & Amazon Prime Web Series

Panchayat | Web Series Review

पंचायत टीवीएफ द्वारा निर्मित अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर एक भारतीय कॉमेडी-ड्रामा वेब टेलीविजन श्रृंखला है, जो एक इंजीनियरिंग स्नातक अभिषेक त्रिपाठी की यात्रा पर भाष्य करती है, जो एक बेहतर नौकरी के विकल्प की कमी के लिए दूरदराज के एक पंचायत कार्यालय के सचिव के रूप में मिली नौकरी को विकल्प ना होने के कारण करने पर मजबूर होते हैं। फुलेरा, उत्तर प्रदेश, भारत का गाँव। पागल ग्रामीणों और एक कठिन गाँव की जीवनशैली के बीच फंसकर अभिषेक जल्द से जल्द वहाँ से निकलने की एकमात्र प्रेरणा के साथ अपना काम शुरू करते है, जिसके लिए वह कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT Exams) की तैयारी भी करते है।

आईए अब रुख करते है श्रृंखला कि तरफ…

टायटल : पंचायत | Panchayat

जेनर (शैली) : कॉमेडी-ड्रामा


दीपक कुमार मिश्रा द्वारा बनाई गई है|

चंदन कुमार द्वारा लिखित
कलाकार : किरदार

जितेंद्र कुमार :अभिषेक त्रिपाठी, पंचायत सचिव

नीना गुप्ता : फुलेरा की आधिकारिक प्रधान मंजू देवी

रघुबीर यादव : बृजभूषण दुबे के रूप में , मंजू देवी के पति, फुलेरा के अनधिकृत प्रधान

फैसल मलिक : प्रहलाद के रूप में  फुलेरा के उप प्रधान

चंदन रॉय : विकास के रूप में  अभिषेक के सहायक

बिस्वपति सरकार : प्रतीक के रूप में, अभिषेक का व्यवसायी मित्र

पूजा सिंह : रिंकी के रूप में, प्रधान की बेटी

यह वेब श्रृंखला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फुलेरा नामक गाँव की एक पंचायत के इर्द-गिर्द घूमती है। श्रृंखला में जितेंद्र कुमार, जो एक नवोदित लेकीन काफी होनहार और प्रतिभाशाली अभिनेता है, जिन्होने अपने अभिनय की प्रतिभा 2013 में  बनी “मुन्ना जज़बाती: द क्यू-तिया इंटर्न”, “कोटा फैक्ट्री”, “पिचर्स” जैसी कई शृंखलाओ में दिखाई और यह तीन शृंखलाओ में उनके काम को काफी सराहा गया वह आनेवाले समय मे दिग्गज अभिनेता ओ कि श्रेणी में हो सकते है| इस वेब श्रृंखला में रघुबीर यादव और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं जिन्हे परिचय कि शायदही आवश्यक्यता होगी।

ईस वेब श्रृंखला कि शुरुवात ही कूच ऐसी है के श्रृंखला के शुरुवात से ही दर्शको पर पकड बनाने मे सक्षम है| आप शुरुवती दृश्य देखने के बाद श्रृंखला के छायांकन, संवाद, निर्देशन, अभिनय और किरदार से प्यार कर बैठेंगे, श्रृंखला में फिल्माये गये दृश्य, संवाद और अभिनय में ठहराव दर्शको को बांधे राखता है| दो किरदारो के बीच में संवाद और उनके के बीच की प्रतिक्रियो से जो व्यंग निर्माण होता है वह आपको काफी हद तक प्रभावित करता है और श्रृंखला में दर्शया गया गांव और उसका का देसी पन आपके दिल भा जाता है|


यह शृंखला नीचे दिए गए पद्धती से ८ भागो में विभाजित है| 
  
1 “ग्राम पंचायत फुलेरा” दीपक कुमार मिश्रा चंदन कुमार 3 अप्रैल 2020

2 “भूतड़ा पेड” दीपक कुमार मिश्रा चंदन कुमार 3 अप्रैल 2020

3 “चक्के वाले कुर्सी” दीपक कुमार मिश्रा चंदन कुमार 3 अप्रैल 2020

4 “हमरा नेता कैसा हो?” दीपक कुमार मिश्रा चंदन कुमार 3 अप्रैल 2020

5 “कंप्यूटर नहीं मॉनिटर” दीपक कुमार मिश्रा चंदन कुमार 3 अप्रैल 2020

6 “बहोत हुआ सम्मान” दीपक कुमार मिश्रा चंदन कुमार 3 अप्रैल 2020

7 “लद्दा तेज है लेकिन ..” दीपक कुमार मिश्रा चंदन कुमार 3 अप्रैल 2020

8 “जब जागो तबही सवेरा”

यह शृंखला सभी पेहलूओसे बहुतही संतुलीत है|  निर्देशन, कथा, पठकथा, संवाद और छायांकन सभी पर बारिकी से काम किया गया है| कुल मिलाकर यह हलकी फुलकी कॉमेडी आपको काफी हद तक  पसंद आएगी|

Panchayat | TVF & Amazon Prime Web Series


अगर आपको हमाराब्लोग cinemasamikshak पसंद आया तो आप हमे सबस्क्राईब करे और कमेंट कर अपनी राय दे…
 (सबस्क्राईब करने के पश्चात अपने ई मेल आयडी पर जाकर कन्फ़र्म करना न भूले) 
ट्रेलर देखे…

Panchayat – Official Trailer | New Series 2020 | TVF | Amazon Prime Video

Rating : 8.8/10

Panchayat | TVF & Amazon Prime Web Series

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *