Extraction Movie Review | एक्सट्रैक्शन | Movie Review

Extraction Movie Review | एक्सट्रैक्शन | Netflix

Extraction Film Review


एक्सट्रैक्शन (Extraction) एक 2020 अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो सैम हाग्रेव  (उनके फीचर डेब्यू में) द्वारा निर्देशित और जो रुसो द्वारा लिखी गई है,  फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, रुद्राक्ष जायसवाल, रणदीप हुड्डा, गोलिश्टेफ फरहानी, पंकज त्रिपाठी और डेविड हार्बर शामिल हैं, यह कहानी एक भारतीय ड्रग लॉर्ड (पंकज त्रिपाठी : सिनिअर ओवी महाजन) के बेटे ओवी महाजन के बचाव मिशन कि है जो काम अनधिकृत संस्था ब्लैक ऑप्स मर्सनरी को सौंपा गया है| और इस बचाव कार्य (Rescue Mission) को पूर्ण रूप से अंजाम देने हेतू ब्लैक ऑप्स मर्सनरी की कर्मचारी निक खान द्वारा अपने सबसे जान्बाझ और होशियार साथी “टायलर रेक” जो  कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विशेष वायु सेवा रेजिमेंट के सिपाही, और वर्तमान मे ब्लैक ऑप्स मर्सनरी के लिए पैसो के ऐवज में करता है, चुना जाता है| यह फिल्म नेटफ्लिक्स वेब ऐप पर उपलब्ध है| फिल्म को 24 अप्रैल, 2020 को नेटफ्लिक्स द्वारा प्रदर्शित किया गया था|


आईए अब रुख करते है फिल्म कि तरफ…


टायटल : एक्सट्रैक्शन (Extraction)

के द्वारा प्रस्तुत : जो रूसो, एंथोनी रुसो, माइक लौराका, क्रिस हेम्सवर्थ, एरिक गीटर

निर्देशक : सैम हाग्रेव 

पटकथा जो रूसो

लेखक :  एंडी पार्क, जो रूसो, एंथोनी रुसो

जेनर : एक्शन, थ्रिलर

कलाकार
किरदार
कलाकार
टायलर रेक (एसईएसआर के पूर्व संचालक)
ओवी महाजन जुनिअर 
साजू राव (पूर्व  भारतीय विशेष बल सैनिक)
निकी खान
ओवी महाजन सीनियर (ओवी ज्यू. के पिता)
गैसपार्क (ढाका स्थित टायलर के साथी)
अमीर आसिफ (अपहरणकर्ता, बांगलादेशी डॉन)
याझ खान
आदम बेसा
बजरुर रशीद (बांग्लादेशी सैनिक बल के कर्नल) 
सूरज रिकामे (आमिर का गुर्गा)
फरहाद
नेहा (साजु की पत्नी)
गेटन
संजीब
अभिनव श्रीवास्तव

फिल्म (Extraction) कि शुरुवात बांगलादेश के एक ब्रिज से होती जहा क्रिस हेम्सवर्थ जो के मुक्ख्य भमिका मे है वह हातोमे शस्त्र लेकर खून से लथपथ जख्मी हलत में बांगलादेशी सैन्य बल का सामना करते दिखाई देते है… जो सामना करते करते बेहोश होते दिखाई देते है| अगला सीन 2 दिन पेहले मुंबई का दिखाया गया है जहा ओमी महाजन स्कूल से घर के लिए नीकलते है… और घर देरी से जाते है| जहा उन्हे साजु राव (एक पूर्व भारतीय विशेष बल के सैनिक और ओवी के रक्षक) द्वारा डाट पडती है और डदेरी से आने की वजह पुछी जाती है| ओवी कारन बताकर बात कि गंभीरता जो अनदेखा कर वहा से चले जाते है| और अगले ही पल दोस्तो के साथ क्लब पार्टी मे जाने के लिए मेसेजेस पर हामि भरते है और शाम को चले भी जाते है, जहां उनका बांगलादेशी ड्रग माफिया और सिनिअर ओवी महाजन के दुश्मन आमीर असिफ के लिए काम करने वाले पुलिस अफसरो द्वारा अपहरण कर लिया जाता है| इस घटना के तुरंत बाद साजु राव सिनिअर ओवी महाजन से मिलने जेल जाता है और उसे समझौता कर उसके बेटे को छुडाने कि बात करता है| लेकीन सिनिअर ओवी महाजन पैसा देने से मना कर खुद साजु राव को बंगलादेश जाकर उसके बेटे को छुडाने का आदेश देता है| अगर साजु राव ऐसा नही करते तो उन्हे अपने बच्चे और परिवार से हाथ धोना पद सकता है| सिनिअर ओवी महाजन से मिली धमकी के बाद साजु राव एक ऐसा तरकीब ढूंढ निकालते है जीससे फिरोती के रूप मे पैसा भी नही देना पडेगा (जो के सिनिअर ओवी महाजन ने पहले देने से ही मना कर दिया है) और वह जुनिअर ओवी को बचा लेंगे|


यह कहानी (Extraction) पुरी तरह से इस बचाव कार्य पर केंद्रित है| सिनेमा में भरपूर एक्शन सिक्वेन्स के साथ वीजुअल इफ्फेक्ट्स भी है| एक्शन सिक्वेन्स तकनिकी दृष्लाटी से देखे तो लाजवाब है… निर्देशक सैम हाग्रेव, फिल्म में एक्शन के साथ साथ स्क्रीनप्ले पर भी ध्यान देते नझर आए… फिल्म की छायांकन भी लाजवाब है| एक परिपक्व दर्शक कि तरह देखे तो फिल्म के एक्शन सिक्वेन्स झरुरत से झ्यादा और अनावश्यक लगते है| एक लडके को बचाने के लिए सेकडों की तादाद मे जाने जाती नझर आती है| कुछ एक्शन सिक्वेन्स मे तो कही कही हम मानो वीडीओ गेम खेल रहे है ऐसी अनुभूती होती है… ऐसा लंबे एक्शन सिक्वेन्स कि वजह से होता प्रतीत होता है| निर्देशक और लेखक इसे थोडा वास्तविकतापूर्ण दिखाते तो याह फिल्म और भी झ्यादा रोचक होती, इस फिल्म कि समीक्षा को लेकर फिल्म आलोचको मे काफी संमिश्र प्रतिक्रियाएं है, खैर अंत मे फिल्म आपका मनोरंजन करने मे सक्षम है| सभी कलाकारो ने अपना काम बिलकुल संतुलित किया है| क्रिस हेम्सवर्थ जिनकी पहचान पुरे विश्व में “थोर” (सुपरहिरो) के रूप में है वह खतरनाक एक्शन करते नझर आए और रणदीप हुडा जिन्हे आपने पहले कभी नही देखा होगा वैसे एक्शन मे नझर आए| पंकज त्रिपाठी जो के सिनिअर ओवी महाजन के रूप मे है अपने छोटेसे रोल को बडी सहजता निभाते नझर आए| यहां आप रणदीप हुडा कि बिवी के रूप मे नझर आ रही नेहा महाजन के छोटेसे किरदार को शायदही नझर अन्दाझ्कार पाएंगे, प्रियांशु पेंनयुली जो के अमीर आसिफ के किरदार मे है वह भी आपको खासे याद रह जाते है| विशेष रूप से फिल्म मे फरहाद नामक लडके का रोल निभा रहे सुरज रिकामे ने प्रशंसनिय अभिनय किया है|

यदी आप एक्शन पेक और मनोरंजन से भरपूर फिल्मे देखना पसंद करते है, तो आपको यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए|

(Extraction Movie Review)

अगर आपको हमारा ब्लोग cinemasamikshak.com पसंद आया तो आप हमे सबस्क्राईब करे और कमेंट कर अपनी राय दे…
(सबस्क्राईब करने के पश्चात अपने ई मेल आयडी पर जाकर कन्फ़र्म करना न भूले)

ट्रेलर देखे…

Extraction Movie Trailer
Extraction | Official Trailer | Screenplay by JOE RUSSO Directed by SAM HARGRAVE | Netflix


Ratings : 8.4/10

Extraction Movie Review



Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *