The Family Man (द फेमिली मैन) | Hindi Web Series Review

The Family Man | Review


The Family Man | Hindi Web Series Review
The Family Man | Hindi Web Series Review

यह वेब सीरीज एमेझोन प्राईम वेब एप्लिकेशन पर उपलब्ध है| यह कहानी देश कि सुरक्षा मे तैनात खुफिया जासुसी यंत्रणा (काल्पनिक शाखा टास्क) पर आधारित है | द फैमिली मैन राज निदिमोरु और कृष्णा डी। के द्वारा बनाई गई प्राइम वीडियो पर एक भारतीय एक्शन ड्रामा वेब टेलीविजन श्रृंखला (Series) है | मनोज वाजपेयी और प्रियामणि अभिनीत, यह एक मध्यवर्गीय व्यक्ति की कहानी है जो के गुप्त रूप से राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक काल्पनिक शाखा T.A.S.C के लिए खुफिया अधिकारी के रूप में काम करता है। इस श्रृंखला की घोषणा जून 2018 में की गई थी | सितंबर 2019 में प्राइम वीडियो पर फैमिली मैन का प्रीमियर हुआ। श्रृंखला (Series) को दूसरे सत्र (Season)  के लिए नवीनीकृत किया गया है जो नवंबर 2019 में शुरू हुई थी।

आईए अब रुख करते है वेब सीरीज कि तरफ…


टायटल : द फैमिली मैन

के द्वारा प्रस्तुत : राज निदिमोरु और कृष्णा डी.

निर्देशक : राज निदिमोरु और कृष्णा डी.

लेखक : राज निदिमोरु और कृष्णा डी.

जेनर : एक्शन, ड्रामा, 
कलाकार

श्रीकांत तिवारी : मनोज वाजपेयी

सुमित्रा तिवारी : प्रियामणि

जेके तलपड़े : शारिब हाशमी

मोसा रहमान : नीरज माधव

इमरान पाशा : किशोर

अथर्व : वेदांत सिन्हा

बिल्ला : अश्मिथ कुंदर

धृति : महक ठाकुर
 
साजिद : शहाब अली

शर्मा : पवन चोपड़ा

जोया : श्रेया धनवंतरी, इंटर्न

अरविंद : शरद केलकर

मेजर समीर : दर्शन कुमार

अजीत : विजय विक्रम सिंह

अर्पित : सिंह हुसैन

मी. डी. के. बेनर्जी : दलीप ताहिल

पुनीत : आरित्रो रुद्रनील बनर्जी

मेजर विक्रम : संदीप किशन

करीम : अबरार काज़ी

फैजान : मीर सरवर

जोनाली : संयुक्ता तिम्सीना

अंसारी : सुनील गुप्ता

मिलिंद : सनी हिंदुजा

सलोनी : गुल पनाग

मैरी : ज़रीन शहाब

आसिफ : दिनेश प्रभाकर

भारतीय तटरक्षक बल कोच्चि के पास अरब सागर में आईएसआईएस के तीन आतंकवादियों को पकड़ लेती है  टास्क (TASC) की निगरानी में फोर्स वन के कर्मियों के परिवहन को संभालने का काम सौंपा जाता है। इस बीच, TASC के लिए काम करने वाले श्रीकांत तिवारी (मनोज वाजपेयी) की बेटी धृति अपनी गतिविधियों के लिए स्कूल से निलंबित होने की कगार पर है। आईएसआईएस के जवान मुंबई में भागने की कोशिश करते हैं, जिसका परिणाम फोर्स वन द्वारा शूटिंग में होता है। श्रीकांत आईएस के गुर्गों में से एक मोआसा को आत्मसमर्पण करने के लिए मना लेता है। इस बीच पाकिस्तान में, मेजर समीर भारत में सैन्य कार्रवाई करने के लिए भारत को मजबूर करने के लिए एक मिशन की योजना बना रहे होते  है। आईएसआईएस आतंकवादी में से एक एक आतंकी स्कूटर बम प्लांट करता है और मिशन जुल्फिकार के लिए मेजर समीर उस स्कुटर बम मिशन कामयाब करनेवाले आतंकी को चून लेते है।


और इस तरह “मिशन जुल्फिकार” खुफिया एजेन्सी टास्क के जाचं के घेरे मे आ जाता है | कहाणी मनोरंजक है ही लेकीन जैसा इस सीरीज का शीर्षक है | उसको निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डी.  पुरी तरह से न्याय देते नझर आ रहे  है | मनोज वाजपेयी, श्रीकांत तिवारी जो कि एक मिडल क्लास व्यक्ती है वेह कॉमन मेन और एक इंटेलीजेन्स अफसर दोनो किरदार बखुबी निभाते नझर आ रहे है साथ ही मे शारिब हाशमी जो के जे.के. तलपड़े के रूप मे सहायक अभिनेता है उन्होने भी मनोज वाजपेयी के सामने डटकर अपनी प्रतिभा का दर्शन कराते नझर आते है| प्रियामणि जो कि मनोज वाजपेयी के पत्नी सुमित्रा तिवारी कि भूमिका मे है वह भी अपने अभिनय को सफाई से करते नझर आ रही है… और उनके दोनो बच्चे अथर्व (वेदांत सिन्हा), धृति (महक ठाकुर) दोनो ने अपने किरदारो मे मानो जान फुंक दि है| सभी ने उमदा अभिनय का परिचय कराते हुये इस सिरीस को बहुतही मनोरंजक बना दिया है| फेमिली और देश कि सेवा मे उलझे इस अफसर कि यह कहाणी आपको झरूर भा जायेगी… मनोज वाजपेयी ने अपने नाम स्वरूप अभिनय से मनोरंजन तक कोई कमी नही छोडी है | आपको यह वेब सीरीज झरूर पसंद आएगी | 


The Family Man | Hindi Web Series Review


अगर आपको हमारा ब्लोग पसंद आय तो आप हमे सबस्क्राईब करे और कमेंट कर अपनी राय दे…


ट्रेलर देखे…
The Family Man – Official Trailer | Raj & DK | Manoj Bajpayee | Amazon Original | Watch Now


Ratings : 8.5/10


The Family Man | Web Series Review

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *