Christopher Nolan : Who master the art of “Nonlinear Plot”

 क्रिस्टोफर नोलन | Christopher Nolan “Who Master The Art Of Nonlinear Plot”

क्रिस्टोफर नोलन | Christopher Nolan
Christopher Nolan Information

क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन (Christopher Edward Nolan) जिंनका जन्म 30 जुलाई 1970 में वेस्टमिंस्टर, लंदन में हुआ है, नोलन एक मशहूर ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म निर्माता है, जो हॉलीवुड की मुख्यधारा में प्रभावशाली निर्देशको की सूची में काफी उपर है| उनकी फिल्मो के विषय हमेशा से काफी हद तक अद्वितीय और असामान्य रहे है| उनके फिल्म के विषयो के प्रती और निर्माण प्रती इसी समर्पण ने उनका अपना एक अलग चाहता वर्ग बना लिया है, जो के संख्या में आका नही जा सकता| उनकी आजतक की प्रदर्शित फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर ४.७ billion (470 crore) से अधिक की कमाई कर चुकी है| उनकी (Christopher Nolan) फिल्मो को अब तक ३४ अकादमी पुरस्कार (Osacar Award) के नामांकन मिल चुके है जीसमे से १० पुरस्कार उनकी फिल्मो ने हासील किए है| आंकडो को देखें तो नोलन की निर्देशक के रूप उपलब्धिया अद्भुत और असामन्य है|

लंदन में जन्मे और पले-बढ़े नोलन को कम उम्र में ही फिल्मो के निर्माण प्रती रुचि विकसित हुई। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन करने के बाद, उन्होंने १९९८ में “Following” (1998) नामक फिल्म का निर्माण किया जो उनके जीवन कि पहली फिल्म थी जिसमे बतौर निर्देशक उन्होने फिल्म जगत में पदार्पण किया जहा से उनके फिल्मी करियर कि शुरुआत हुई| १९९८ में बनी “Following” फिल्म एक बहुतही कम बजट कि फिल्म थी चुंकी फिल्म का निर्माण भी उन्हे ही करना था उसके लिए उन्होने ने अपने वेतन मे सें रुपये बचाकर इस फिल्म का निर्माण किया| फिल्म का निर्माण क्रिस्टोफर नोलन के साथ साथ जेरेमी थोबाल्ड और एम्मा थॉमस ने मिलकर किया और इसमे करीब करीब ६००० अमरीकी डॉलर (Approx 2,50000/- in Rupees according to 1998) कि लागत लगी| जो के किसी भी १६ एम. एम. फिल्म कि लागत के लिहाज से बहुतही कम है| फिल्म पर प्रोडक्शन में आने वाले खर्च को बचाने हेतू क्रिस्टोफर नोलन ने कोई भी दृश्य चित्रित करने से पहले उस दृश्य का कलाकारो से बहुत ज्यादा अभ्यास करवाया जीससे दृश्य पुनः चित्रित ना करने पडे और निर्माण का खर्च कम हो| १६ एम. एम. फिल्म के किए पारंपारिक तौर पर अच्छे छायांकन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रोशनी के आधुनिक उपकारनो को फिल्म के बजट के कमी के चलते उन्होने फिल्म के सारे दृश्य नैसर्गिक रोशनी में शूट किए| निर्देशन के साथ साथ फिल्म का लेखन, छायांकन और संपादन(Editing) भी नोलन ने खुद करना पसंद किया जिसके चलते बजट के हिसाब से चलने में काफी मदद हुई| यह सारी बाते क्रिस्टोफर नोलन का फिल्म के प्रती समर्पण दर्शाती है| इस फिल्म को ब्लेक एंड व्हाईट में फिल्माया गया और इस फिल्म का प्लॉट नोन लिनिअर (Nonlinear : अनुक्रम में न होना) था, यह नोलन का पसंदीदा स्टाईल है| प्रदर्शन के बाद इस फिल्म (“Following”) ने बॉक्स ऑफिस पर $240,495 अमरीकी डॉलर (Approx 99,00,000/- in Rupees according to 1998) कि कमाई कि| यह फिल्म आलोचको को भी काफी हद तक पसंद आई “फोलोइंग” को औसातन ७/१० की रेटिंग्स पर संतुष्ट होना पडा, पदार्पन के हिसाब से और फिल्म के निर्माण में आई अडचनो और चुनौतियो के चलते यह रेटिंग्स काफी ज्यादा सराहानीय थी|

नोलन को उनकी दुसरी फिल्म मेमेंटो (Memento, year : 2000) के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली| मेमेंटो एक 2000 अमेरिकी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है जिसे क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है, और यह फिल्म सुजैन और जेनिफर टॉड द्वारा निर्मित है। फिल्म की पटकथा जोनाथन नोलन की एक पिच पर आधारित थी, जोनाथन नोलन लिखित कहानी “मेमेंटो मोरी” की संकल्पना के तर्ज पर मेमेंटो (Memento) फिल्म को बनाया गया| फिल्म मेमेंटो में गाय पीयर्स ब्रिटीशऑस्ट्रेलियनअभिनेता मुख्य भूमिका में है| इस फिल्म में गाय पीयर्स एक ऐसे आदमी कि भूमिका में हैं, जो एक चोट के परिणामस्वरूप, एथेरोग्रेड एम्नेशिया (amnesia) नई यादें बनाने में असमर्थ है| वह लगभग हर पंद्रह मिनट में सबकुछ भूल जाते है| उनकी स्मृति अल्पकालिक होती है, जिसके कारन वह अपने साथ हुई घटनाओ को अपने शरीर पर चित्र स्वरूप टैटू (Tatto) बना लेते है, और सारे लोगो के नाम अपने शरीर पर स्थायी रूप से लिख लेते है| जीससे वह जब भी अपने शरीर को देखें तो उन्हे सब याद आ जाये। वह उन लोगों की तलाश कर रहे होते है, जिन्होंने उनकी पत्नी का कत्ल किया है| और उसी जानकारी को ट्रैक करने के लिए पोलेराइड तस्वीरों और टैटू की जटिल प्रणाली का उपयोग करते है|

फिल्म मेमेंटो (Memento) ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल किया और इस फिल्म कि बदौलत जमाने को क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) कि अद्भुत क्षमता का परिचय हुआ| जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ समकालीन पटकथा के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था| फिल्म में दृश्यो को दर्शको को कहानी के विषय को और उसके पीछे कि मानसिकता समझने हेतू ब्लेक एंड व्हाईट और कलर स्वरूप में दर्शाया गया है| यह नोलन कि विशेष शैली है, उन्हें पर्दे के पीछे सें दर्शको को मानसिक रूप से फिल्म में बनाये रखने में और फिल्म कि भ्रामक स्थितियो को सरल कर समझाने में महारत हासील है|

मेमेंटो फिल्म से प्रेरित होकर भारत में भी कुछ फिल्मे बनी, पहले तमिल भाषिक “गजनी” फिर उसका रिमेक तेलगु और हिंदी में भी हुआ सभी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही विशेष रूप से हिंदी में तमिल फिल्म के रिमेक स्वरूप बनी गजनी जिसमे जानेमाने हिंदी फिल्म अभिनेता आमीर खान थे, फिल्म में अपने अभिनय और समर्पण कि वजह से यह फिल्म दर्शको द्वारा काफी हद तक सराही गई|

क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) ने इसके बाद कई एक से बढकर एक फिल्मे बनाई जिसमे उन्होंने फिल्म इंसोम्निया (2002) के साथ फिल्म स्वतंत्र फिल्म का निर्माण करने वाले नोलन ने स्टूडीओ फिल्म मेकिंग में प्रवेश किया, और द डार्क नाइट ट्रायोलॉजी (2005-2012), द प्रेस्टीज (2006) और इंसेप्शन (2010) के साथ वह दर्शको का दिल जीतते रहे और उन्होने सफलता कि ऐसी बुलंदियो को हासील किया जीसकी हर निर्माता, निर्देशक को इच्छा होती है| २०१० में आई उनकी फिल्म Inception (इंसेप्शन) को आज भी लोग बहुत पसंद करते है| कई बार यह फिल्म एक बार देखने पर पूरी तरह से दर्शको के पल्ले नही पडती फिर भी ईस फिल्म को दर्शको ने और आलोचाको ने काफी सराहा फिल्म कि कहानी कई बार भ्रम पैदा करती है| कहानी के उलझेपन के बावजूद नोलन इसे दर्शको को समझाने में सफल रहे यही बात उनकी क्षमता का और हुनर का परिचय देती है| अकादमी पुरस्कार (Oscar Award) याने ऑस्कार पुरस्कार के लिए नामांकन मिलना जैसे नोलन कि आदत सी बन गई है| इन फिल्मो के बाद २०१४ में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म इंटरस्टेलर (Interstellar, 2014) भी काफी चर्चा में रही साथ ही में इस फिल्म को भी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए अकादमी पुरस्कार (Oscar Award) के लिए नामांकन मिला उसके बाद २०१७ में प्रदर्शित हुई डंकर्क (Dunkark, 2017) को भी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए अकादमी पुरस्कार (Oscar Award) नामांकन मिला| नोलन के फिल्मो को देखें तो यह लगता है, जैसे उनका यह सिलसिला बरसो तक चलता ही रहेगा| विशेष रूप से कही से भी किसी भी प्रकार का तकनिकी फिल्म प्रशिक्षण नही लेने के बावजूद वह होलीवूड फिल्म इंडस्ट्री मे काफी ज्यादा सफल रहे यह उनके फिल्म के प्रती निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है|

क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) कि २०२० में आनेवाली फिल्म है “टेनेट” (TENET), जिसकी पटकथा लिखने के लिये नोलन ने ५ वर्ष से भी अधिक का समय लिया इसकी मुख्य संकल्पना पर लगभग १० साल तक विचारविनिमय करने के बाद उसके निर्माण के बारेमें सोचा गया यह फिल्म बन कर तैयार है| यह फिल्म रिलीज के लिए पहले दो बार कोविड १९ महामारी के चलते विलंबित हो चुकी है| अब यह फिल्म १२ अगस्त २०२० को रिलीज होनेवाली है| नोलन कि फिल्मे तकनिकी स्वरूप से भव्य होती है, इस फिल्म में भी आपको उनका यह अंदाज देखने मिलेगा यह फिल्म आईमेक्स ३ड में ३५ एम. एम. और ७०  एम. एम. पर दिखाई जाएगी| नोलन (Christopher Nolan) के चाहने वालो को इस फिल्म का बेसब्री से इंतेजार है| और आपने अब तक नोलन कि फिल्मे नही देखी तो आनेवाली फिल्म आप अवश्य देखें आपको एक अलग अनुभव का दर्शन जरूर होगा.

क्रिस्टोफर नोलन | Christopher Nolan ” Who Master The Non Linear Plot”

  अगर आपको हमाराब्लोग cinemasamikshak पसंद आया तो आप हमे सबस्क्राईब करे और कमेंट कर अपनी राय दे…

 (सबस्क्राईब करने के पश्चात अपने ई मेल आयडी पर जाकर कन्फ़र्म करना न भूल)


  विडीयो देखे…

#ign
A Brief History of Time in Christopher Nolan Movies

क्रिस्टोफर नोलन | Christopher Nolan “Master of Non Linear Plot”

www.cinemasamikshak.com

https://www.amazon.in/tryprime?tag=atmarampaleka-21

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *